Friday, October 4, 2019

हिन्द की गौरव गाथा


Hindi diwas
हिन्दी दिवस 



हिन्द की गौरव गाथा हिन्दी, इसकी महक रूमानी है।
शहरों की ऊँची मीनारों, गांवों की मृदु बानी है।।

मीरा के एकतारे में भी, हिंदी की स्वर लहरी है।
दोहा, छंद, गीतिका इसमें,इसमें किस्से कहानी है।।

रफी लता के गीतों में भी,हिन्दी ही इठलाती है।
यह पंत, निराला, मुन्शी जी,तुलसी , कबीर की वाणी है।।

भोजपुरी, मगही, कन्नौजी ,रूप हैं इसके और कई।
ब्रज,अवधि, बुंदेली, बघेली,खोरठा, राजस्थानी है।।

हर भाव समेटे रहती है,यह मलय पवन - सी बहती है।
इतना विस्तृत भंडार है कि,नहीं कोई इसका सानी है।।

स्मरण रहे कि स्वतंत्रता के, नारे हिंदी में गूँजे थे।
फिर सौतेली अंग्रेजी ,तुम्हें क्यों कर लगे सुहानी है!!

निज भाषा की यह दुर्गति, हमें अतिशय नहीं सुहाती है।
अंग्रेज़ी प्रभुता से लड़ ,हिन्दी की आन बचानी है।।

भूलो मत, ऐ हिन्द वासियों! ये फिरंगी कारस्तानी है।।
हिन्दी की जगमग व‍ह ज्योति,हमें फिर से आज जलानी है।।


स्वरचित
©®सुधा सिंह


















8 comments:

  1. जी नमस्ते,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (0६ -१०-२०१९ ) को "बेटी जैसा प्यार" (चर्चा अंक- ३४८०) पर भी होगी।

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    ….
    अनीता सैनी

    ReplyDelete
  2. सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  3. बेहतरीन प्रस्तुति

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया अनुराधा जी 🙏

      Delete
  4. धन्यवाद आदरणीय 🙏

    ReplyDelete

पाठक की टिप्पणियाँ किसी भी रचनाकार के लिए पोषक तत्व के समान होती हैं .अतः आपसे अनुरोध है कि अपनी बहुमूल्य टिप्पणियों से मुझे वंचित न रखें।

रचनाएँ जो सबसे ज्यादा सराही गईं