Showing posts with label rap. Show all posts
Showing posts with label rap. Show all posts

Thursday, September 12, 2019

परीक्षा (विधा- रैप गीत )   


परीक्षा (विधा- रैप गीत ) 
परीक्षा 

आई है परीक्षा, 
कर लो अब तैयारी
खेल कूद छोड़ दो, 
और छोड़ दो दुनिया दारी....*2


माना कि है, छुट्टी आज, 
पर न करो अब, समय बर्बाद 
सुन लो, सुन लो, प्यारे साथियों 
मानो बात हमारी 
आई है परीक्षा, 
कर लो अब तैयारी


गुणा, भाग और जोड़, घटाना 
सब जीवन का ताना- बाना 
पढ़ लो इनको, सभी साथियों 
आएगी होशियारी
आई है परीक्षा, 
कर लो अब तैयारी


फेसबुक , इंस्टा, स्नैपचैट 
सब कुछ है बेकार की बात 
PUBG को भी कर दो साइड 
आई अब किताब की बारी 
आई है परीक्षा, 
कर लो अब तैयारी

जीवन में कुछ करना है 
पाना है बड़ा मुकाम 
तो छोड़ दो सब बेकार के काम 
मन में भर लो एक चिंगारी की 
आई है परीक्षा, 
कर लो अब तैयारी

आई है परीक्षा, 
कर लो अब तैयारी
खेल कूद छोड़ दो, 
और छोड़ दो दुनिया दारी....*2









रचनाएँ जो सबसे ज्यादा सराही गईं